Voice Of The People

सुशांत के दोस्त सूर्या द्विवेदी का दावा “सुशांत सुसाइड के पीछे बड़ी साजिश रची गई है”

14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से ही सुशांत की मौत पर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व रूममेट और दोस्त सूर्या द्विवेदी का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सौरभ द्विवेदी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत से आखरी बार उनकी बात “एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” के रिलीज से पहले हुई थी। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी थी। आगे उन्होंने बताया कि फिल्म की कामयाबी के बाद सुशांत ने उन्हें थैंक्यू भी बोला था।

आपको बता दें, कि पहली बार जब सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली से मुंबई आए थे, तो सूर्या द्विवेदी उनके पहले रूममेट थे।

सूर्या द्विवेदी ने कहा कि” मैं यह यकीन ही नहीं कर सकता कि सुशांत ने सुसाइड कर ली है। सुसाइड और सुशांत अलग अलग चीज है। सुशांत एक फाइटर लड़का था। वह कई बार मुझसे भी लड़ता था। उसे मार्शल आर्ट किया था। जिन लोगों को मार्शल आर्ट आता है, भगवान उन्हें अलग ही लड़ने की कुदरती ताकत देता है। हम कई बार ऐसे रोल निभाते है। कुछ समय बाद किरदारों से बाहर भी आ जाते है। सुशांत एक अच्छा इंसान और अच्छा एक्टर था।”

सूर्या द्विवेदी ने आगे कहा कि “बॉलीवुड को इतनी सारी हिट फिल्में देने वाला एक्टर सुसाइड कैसे कर सकता है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है ,इसके पीछे जरूर कोई बड़ी साजिश रची गई है और इसे सुसाइड में कन्वर्ट किया गया है। सुशांत सभी लोगों को प्यार करता था और सभी से प्यार करने वाला एक्टर डिप्रेशन में कैसे जा सकता है।”

इमेज क्रेडिट : एशियानेट हिंदी

SHARE

Must Read

Latest