Voice Of The People

पटना में एफआईआर के बाद कैसे स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती ने हायर किया देश का सबसे महंगा वकील

कल पटना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर कराई थी। जिसके बाद रेहा चक्रवर्ती ने देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक सतीश मानेशिंदे को हायर किया है। सतीश मानेशिंदे दिल्ली से आते है और बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं सलमान खान और संजय दत्त का भी केस लड़ चुके है।

एक दिन की फीस है 10 लाख रुपए

आपको बता दें,सतीश मानेशिंदे देश के सबसे बड़े वकीलों में से एक है। उनकी 1 दिन की फीस 10 लाख रुपए है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने कल पटना के राजेंद्र नगर थाने में रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सुशांत के पिता ने रेहा चक्रवर्ती पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

केस को मुंबई ट्रांसफर करने की लगाई है अर्जी

आज रेहा चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में सुशांत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराई गई एफ.आई.आर को मुंबई में ट्रांसफर कराने के लिए पिटिशन डाली है।

बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के भी केस लड़ चुके है

सतीश मानेशिंदे बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के केस भी लड़ चुके है। सतीश मानेशिंदे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए ब्लेकबक केस और अभिनेता संजय दत्त के लिए 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस भी लड़ चुके है। आपको बता दें, सतीश मानेशिंदे पालघर लिंचिंग मामले में भी विशेष सरकारी अभियोजक है।

आपको बता दें, कल सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 7 पन्नों की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

रेहा चक्रवर्ती की अब तक की ज्यादातर फिल्में रही है फ्लॉप

आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती की अब तक की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही है। सुशांत के पिता ने एफ.आई.आर में रेहा चक्रवर्ती पर सुशांत को ब्लैकमेल कर 17 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है।

 

SHARE

Must Read

Latest