Voice Of The People

भारतीय सरजमीं पर उतरा राफेल विमान, रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी

 

भारत और चीन विवाद के बीच लड़ाकू विमान राफेल भारत की धरती पर पहुंच चुका है। राफेल ने दोपहर 3:25  बजे अंबाला एयर बेस पर टचडाउन किया। आपको बता दें कि राफेल का इंतजार कई सालों से था और 2016 में यह डील भारत और फ्रांस के बीच साइन हुई थी। उस वक्त रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने डील को साइन करते वक्त बताया था कि राफेल भारत की वायु सेना को काफी मजबूती देगा। आज राफेल विमानों की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है। बता दें कि 5 राफेल विमान अंबाला एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं। राफेल विमान के उतरते समय वहां वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया मौजूद थे। आपको बता दें कि फ्रांस से राफेल विमान सोमवार को ही भारत के लिए उड़ान भर चुके थे फिर बीच में यूएई में कुछ देर विश्राम के लिए इन्हें रोका गया था। आज दोपहर राफेल विमान भारत की सरजमीं पर उतरा।

रक्षा मंत्री- नए युग की शुरुआत

आपको बता दें कि राशन को लेकर के भारतीयों में गजब की उत्सुकता थी इसी बीच भारत का रक्षा मंत्रालय भी समय-समय पर राफेल की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था। राफेल विमान के भारतीय सरजमीं में उतरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया और कहा कि राफेल नए युग की शुरुआत कर रहा है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया “बर्ड्स अंबाला में सुरक्षित उतर गए हैं। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास के एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल वाले विमान वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। मैं भारतीय वायुसेना को बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन, ‘उदयम आश्रम’ के अपने आदर्श वाक्य को जारी रखेंगे। मुझे बेहद खुशी है कि भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को समय पर बढ़ावा मिला है।”

SHARE

Must Read

Latest