Home News दिशा सालियान के मौत वाले दिन, सुशांत को लेकर सिद्धार्थ पिठानी ने किया बड़ा खुलासा

दिशा सालियान के मौत वाले दिन, सुशांत को लेकर सिद्धार्थ पिठानी ने किया बड़ा खुलासा

0
दिशा सालियान के मौत वाले दिन, सुशांत को लेकर सिद्धार्थ पिठानी ने किया बड़ा खुलासा

दिशा सालियान की मौत 8 जून को उनके मंगेतर रहे रोहन राय के घर से गिरने के वजह से हुई थी।

रोहन रॉय और उनके कुछ मित्र दिशा के साथ 8 जून को अपने फ्लैट में जश्न मना रहे थे। दिशा की मौत के बाद कई सारे सवाल उठने लगे कि क्या यह आत्महत्या है या साजिश करके हत्या की गई है।

दिशा सालियान की मौत की खबर पूरे बॉलीवुड और देश की मीडिया में आग की तरह फैल गया था। बॉलीवुड के उन लोगो के नाम भी सामने आने लगे जो दिशा के करीबी थे और जिनके साथ दिशा ने काम किया था।

सिद्धार्थ पिठानी ने बताया दिशा की मौत की खबर सुनते ही सुशांत बेहोश हो गए थे

CBI की जाँच में सबसे ज्यादा शामिल होने वाले सुशांत सिंह के कंपनी के मैनेजर और उनके फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सुशांत ने जैसे ही फोन पर दिशा की मौत की खबर सुनी वैसे ही वे बेहोश हो गए थे।

दिशा सालियान की मौत वाले दिन ही रिया चक्रवर्ती घर छोड़कर चली गई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने यह भी बताया था कि उन्हें यह डर था कि उन्हें कोई मार सकता है। 8 जून को दिशा की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती का घर छोड़ कर जाना, सुशांत सिंह राजपूत को यह खबर सुनते ही बेहोश हो जाना और अपनी जान का खतरा होने की बात कहना यह सब दर्शाते हैं कि दिशा की मौत और सुशांत सिंह राजपूत की मौत कहीं से भी साधारण नहीं है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश की गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here