Voice Of The People

प्रदीप भंडारी ने प्रस्तुत किया जन की बात का एग्जिट पोल, बोलें- होगी कांटे की लड़ाई

जन की बात के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप भंडारी ने आज जन की बात का बिहार एग्जिट पोल रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पर प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस लगातार प्रदीप भंडारी और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के पत्रकारों को परेशान कर रही है। लेकिन जन की बात ने सबसे सटीक एग्जिट पोल आज प्रस्तुत किया। आपको बता दें कि जन की बात की एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में आरजेडी गठबंधन कोएनडीए गठबंधन से अधिक सीटें मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के अनुसार आरजेडी बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं पर बीजेपी बिहार चुनाव में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जबकि जेडीयू इस बार तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी।

 

आपको बता दें कि जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 91 से 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं पर महागठबंधन जिसका नेतृत्व आरजेडी कर रही है उसको 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य भी 3 से 6 सीटें प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही लोजपा भी 5 से 8 सीटें प्राप्त कर सकती हैं।

अगर हम बात अकेली पार्टियों की करें तो आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। आरजेडी को 79 से लेकर 91 सीटें प्राप्त हो सकती है। जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी रह सकती है जिसे 60 से लेकर 75 सीटें प्राप्त हो सकती है। वहीं जेडीयू की बात करें तो उसे भी 31 से लेकर 42 सीटें प्राप्त हो सकती हैं।जबकि कांग्रेस को 24 से 30 सीटों के बीच मिल सकती हैं। अगर हम लेफ्ट पार्टियों की बात करें तो उन्हे 15 से 17 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। एलजेपी को 5 से 8 वहीं पर अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि बिहार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

SHARE

Must Read

Latest