Voice Of The People

मुंबई पुलिस का तानाशाही रवैया जारी है:- रिपब्लिक के सीईओ विकास खंचनदानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस लगातार रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को परेशान कर रही है। इसी क्रम में आज सुबह मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास कंचनदानी को गिरफ्तार किया। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया और यह गिरफ्तारी बिना किसी पेपर के हुई है। आपको बता दें कि रिपब्लिक मीडिया के नेटवर्क के सीईओ की तरफ से कोर्ट में एंटी सेपेट्री बेल भी फाइल की गई थी लेकिन पुलिस पर उससे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि मुंबई पुलिस लगातार कोर्ट को दरनिकार करते हुए और बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को लगातार निशाना बना रही है।

 

इसके पहले रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चीफ अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया था। आज के ठीक 39 दिन पहले अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया था और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप किसी की पर्सनल लिबर्टी के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते और उस समय बॉम्बे हाईकोर्ट को भी नसीहत दी थी। साथ ही साथ मुंबई पुलिस को भी फटकार लगाई थी। लेकिन मुंबई पुलिस एक बार फिर से 39 दिन बाद रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ को बिना किसी कागज दिखाएं गिरफ्तार कर लेती है। उनके घर से उन्हें अरेस्ट किया जाता है और पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाती हैं। आपको बता दें यह गिरफ्तारी ठीक 4 दिन बाद उस समय की गई है ,जब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क मानव अधिकार आयोग पहुंचा है। आपको बता दें कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क मुंबई पुलिस की तानाशाही के खिलाफ मानव अधिकार आयोग पहुंचा है। 10 नवंबर को मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया था और पुलिस कस्टडी के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था, साथ ही उन्हें पीटा भी गया था। इसके बाद उनकी पर्सनल लिबर्टी के आधार पर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क मानव अधिकार आयोग पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन ठीक 4 दिन बाद मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास कंचनदानी को भी गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के पत्रकारों को मुम्बई पुलिस लगातार प्रताड़ित कर रही है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के कंसल्टिंग एडिटर प्रदीप भंडारी को भी मुंबई पुलिस लगातार परेशान करते हुए हर हफ्ते समन करती है और उन्हें मुंबई बुलाती है।

SHARE

Must Read

Latest