Voice Of The People

जन की बात ऑनलाइन पोल:- 88% लोगों ने माना कि बजट से आर्थिक विकास को रफ़्तार मिलेगी

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। कोरोना काल के बाद का यह पहला बड़ा बजट है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस बजट से लोगों को काफी आशाएं भी हैं। हर तबका ये उम्मीद लगाए बैठा था कि बजट में उसे क्या प्राप्त होगा? क्योंकि कोरोना काल के बाद लगभग सब की आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लगा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं भी बजट के दौरान की। उन्होंने कहा कि देश में अगले साल तक 100 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे तो वहीं पर स्वास्थ्य बजट में 137% की बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही साथ रक्षा बजट में भी काफी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। वहीं पर सरकार ने तय किया कि 11000 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण भी किया जाएगा।

पूरे बजट पर जन की बात ने एक ऑनलाइन पोल टि्वटर पर किया जिसके तहत जन की बात ने यह जानने की कोशिश की कि क्या बजट 2021 देश की आर्थिक विकास की कहानी को आगे बढ़ाएगा या नहीं?

जन की बात ने ट्विटर पर पोल किया और लोगों से सवाल पूछा कि क्या बजट 2021 भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगा या नहीं? आपको बता दें कि इस पोल पर 3282 लोगों ने अपना विश्वास जताया और उन्होंने जवाब दिया। आपको बता दें कि इस पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं। 3282 लोगों में से 88% लोगों ने माना कि यह बजट अच्छा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। तो वहीं पर 12% लोगों ने माना कि यह बजट अच्छा नहीं है।

SHARE

Must Read

Latest