पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ़ इतनी बड़ी मुहीम छेड़ी, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने असम पुलिस को दी बधाई

असम में जबसे नई सरकार बनी है तब से ड्रग माफियाओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। हर हफ्ते असम पुलिस किसी ना किसी बड़े ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर रही है। इसी के साथ आज असम पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया और बहुत बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ड्रग माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कहते हैं और वो जमीन पर भी दिख रहा है। आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा कार्य किया जो शायद आज तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं कर पाया। असम के मुख्यमंत्री ने आज एक मिसाल पेश की और ड्रग माफियाओं के खिलाफ अपनी मुहिम को और हवा दी।

आपको बता दें कि असम के गोलाघाट में असम पुलिस ने तकरीबन 20 करोड़ की राशि के ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया और बाद में एक खुले मैदान में बरामद हुए सारे नशीले पदार्थ को मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के सामने लाया गया। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सारे नशीले पदार्थों को जला दिया जाए। पूरे नशीले पदार्थों को लकड़ी के ढेर पर रखा गया और असम के मुख्यमंत्री ने इसको आग लगाया। आज के पहले शायद ही ऐसा कभी हुआ है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ इतनी बड़ी मुहिम की शुरुआत की हो और खुद इसमें आगे से बढ़कर नेतृत्व किया हो।

 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि,’

 

 

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई

असम में ड्रग्स कार्टेल को खत्म करने के अपने संकल्प में मेहनती होने के लिए असम पुलिस को बधाई।आज गोलाघाट में हमने 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 802 ग्राम हेरोइन, 1205 किलो गांजा/भांग, 3 किलो अफीम और 2,06,906 गोलियां नष्ट कीं।

हम एक नशा मुक्त असम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस खतरे को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।इसे सुनिश्चित करने के लिए और राज्य के युवाओं को संकट से बचाने के लिए असम पुलिस को पूर्ण संचालन की स्वतंत्रता दी गई है।

 

इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि ,”जिस दिन से मैंने पदभार ग्रहण किया है, उस दिन से 874 मामले दर्ज किए गए हैं। 1493 ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया गया है और 163 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई हैं। असम पुलिस को कानून के दायरे में ड्रग्स डीलरों के खिलाफ दृढ़ता और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्रता दी गई है।

Must Read

Latest