Voice Of The People

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देहरादून में उत्तराखंड सरकार की ‘घस्यारी कल्याण योजना’ का किया शुभारंभ 

खुशी गुप्ता, जन की बात

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे। यहां शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया है। और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। वहीं अमित शाह की प्रदेश पदाधिकारियों संग होने वाली बैठक और भाजपा कोर ग्रुप की बैठक रद्द कर दी गई।आपको बता दें कि अमित शाह ने कार्यक्रम में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ और राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने देवभूमि की जनता के अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

SHARE

Must Read

Latest