Voice Of The People

मोहित कंबोज का बड़ा आरोप- बीजेपी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही

- Advertisement -

खुशी गुप्ता, जन की बात

सामाजिक कार्यकर्ता मोहित कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक पर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने NCP से जुड़े सुनील पाटिल का ऑडियो जारी करते हुए उसे ड्रग्स का मास्टरमाइंड बताया है। सुनील पाटिल पिछले 20 साल से NCP के फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। बता दें कि इसके अलावा मोहित कंबोज ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूछा कि अनिल देशमुख का बेटा ऋषिकेश देशमुख ललित होटल क्यों जाता था?

मोहित कंबोज ने कहा कि सुनील पाटिल की अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश के साथ बहुत करीबी दोस्ती है और वह महाराष्ट्र के कई मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य की तरह है। उन्होंने कहा यह भी कहा कि, सुनील पाटिल ने 1 अक्टूबर को सैम डिसूजा को फोन किया और एनसीबी अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा। दो अक्टूबर को सैम डिसूजा को बताया कि किरण गोसावी एनसीबी से बात करेगा। कंबोज ने पूछा कि एनसीपी नेता को इस ड्रग्स पार्टी के बारे में कैसे पता चला?

मोहित कंबोज ने आगे किरण गोसावी की आर्यन खान के साथ फोटो भी दिखाई। और उन्होंने कहा कि, ये फोटो सबने देखी होगी। भाजपा को इस मामले में ये कहकर खींचा जा रहा है कि किरण गोसावी भाजपा का कार्यकर्ता है। कंबोज ने कहा, इस मामले में सुनील पाटिल मास्टरमाइंड है। वह धुले का रहने वाला है और एनसीपी से 20 सालों से जुड़ा है।

SHARE

1 COMMENT

  1. विपक्षियों, खामोश हो जाओ नही तो ये पब्लिक है सब जानती है और बी
    जी पी को संजीवनी मिलता रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest