Voice Of The People

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉन्च किया समाजवादी इत्र, बोले – चुनावी माहौल में इत्र खत्म करेगी नफरत

खुशी गुप्ता, जन की बात

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के कुनबा बढ़ाओ अभियान में बेहद सक्रियता से लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया है। उन्होंने लखनऊ में समाजवादी इत्र लॉन्च किया। 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। अखिलेश ने कहा कि इसकी खुशबू 2022 में अपना असर दिखाएगी। लोग इसे सूंघेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कौन आ रहा है? 2024 में 24 फूलों वाला इत्र लॉन्च होगा। कन्नौज के MLC पम्मी जैन ने कहा कि जब लोग इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इसमें समाजवाद की खुशबू आएगी, जो 2022 में नफरत को खत्म करेगी। उन्होंने 2024 वाला बयान लोकसभा चुनाव को लेकर दिया है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि नफरत की आंधी खत्म कर समाजवाद की सुगंध यह इत्र फैलाएगा। उनका मानना है कि यह इत्र उन्हें चुनाव जिताएगा।

आपको बता दें की उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि आज मार्केट में पैसे का ज्यादा सर्कुलेशन है। भाजपा बताए कि नोटबंदी के फ़ैसले से किसका फायदा हुआ था। एक हमारे विधायक भूख हड़ताल पर हैं। उनसे अपील है कि गूंगी-बहरी सरकार से क्या लड़ना। भूख हड़ताल छोड़ स्वस्थ होकर लड़ें। हमारे नेता प्रतिपक्ष आज उनका धरना खत्म कराएंगे। दरअसल, अमेठी के विधायक राकेश बीते 31 अक्टूबर से लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सड़क नहीं बनने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।

आगे अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा. उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।

SHARE

Must Read

Latest