Voice Of The People

मोदी सरकार विश्व की सबसे भरोसेमंद सरकार

कोरोना महामारी के बाद कई देशों में लोगों के बीच सरकारों के प्रति अविश्वास देखने को मिला। लेकिन विजुअल कैपेटलिस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में पाया गया कि भारत सरकार दुनिया में सबसे अधिक विश्वसनीय हैं। जबकि अमेरिका में लोग निजी क्षेत्रों पर अधिक भरोसा करते हैं सरकार के सिवाय। भारत के साथ विश्वसनीय देशों में मलेशिया, जर्मनी और नीदरलैंड्स शामिल है। 26 मई को पीएम पद 26 मई को नरेंद्र मोदी को पीएम पद संभाले 8 साल पूरे हो गए हैं

मोदी सरकार सबसे अधिक विश्वसनीय

इस सर्वे में सभी पहलुओं को शामिल किया गया है और उसके बाद यह पाया गया कि मोदी सरकार सबसे अधिक विश्वसनीय है। भारत की जनता मोदी सरकार पर सबसे अधिक भरोसा करती है। वहीं मलेशिया ,जर्मनी और नीदरलैंड्स की जनता भी अपनी सरकारों पर अधिक भरोसा करती है।

अमेरिका , कनाडा भारत से पीछे

वहीं अमेरिका भारत से नीचे है। अमेरिका में लोग निजी क्षेत्रों पर तो भरोसा करते हैं, लेकिन सरकार पर अधिक भरोसा नहीं करते हैं। जापान, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और स्पेन में लोग निजी क्षेत्रों पर सरकार से अधिक भरोसा करते हैं। वहीं पोलैंड, हंगरी, अर्जेंटीना, पेरू, रोमानिया, साउथ अफ्रीका, और कोलंबिया को सबसे कम विश्वसनीय देशों में शामिल किया गया है। इन देशों की जनता अपनी सरकारों पर अधिक भरोसा नहीं करती है।

हाल ही में जापान में क्वाड देशों के नेताओं की बैठक हुई थी और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और पीएम मोदी की मुलाकात भी हुई थी। पीएम मोदी से मुलाकात के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि लोकतंत्र में फैसले कैसे लिए जाते हैं, यह भारत से सीखना चाहिए।

SHARE

Must Read

Latest