Voice Of The People

ओडिशा के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल राज्यपाल दिलाएंगे नए मंत्रियों को शपथ

रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने कैबिनेट में बड़ा फ़ेरबदल करने वाले हैं। इसके चलते पटनायक के कैबिनेट मंत्रियों ने एक साथ अपना इस्तीफा नवीन पटनायक को सौप दिया। 29 मई 2022 को नवीन पटनायक ने अपने इस कार्यकाल का 3 साल पूरा किया। ओडिशा के लोगों को इस फेरबदल का काफी लंबे समय से इंतजार था।

नवीन पटनायक ने इस बार ये फेरबदल 2024 के लोकसभा चुनाव और उसी साल होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किया है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि ओडिशा के कैबिनेट के 20 के 20 मंत्रियों ने एक साथ अपना इस्तीफा दिया हो।

जिस किसी को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी वो अपना शपथग्रहण कल दिन में 11:45 बजे लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में लेंगे। शपथग्रहण का कार्य सोमवार से पहले ही करना होगा क्योंकि माननीय राज्यपाल का 2 दिन में ओडिशा से बाहर जाने वाले हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से आई खबर की बात किया जाए तो नवीन पटनायक भी 20 मई से विदेश दौरे पर जाने वाले है तो वो भी अपने विदेश दौरे से पहले कैबिनेट में फेरबदल का कार्य पूरा करके जाना चाहते हैं। बताते चले कि नवीन पटनायक 2019 में नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थ।

कई राजनीतिक विश्लेषकों की माने कई सीनियर मंत्रियों को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकती है। ऐसे में उनके नाराज होने की संभावनाएं काफी अधिक है। इसलिए पटनायक ने उनको पार्टी के भीतर नया पद देने की सोची है और उनको 2024 में आने वाले चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के काम पर लगाया जाएगा।

SHARE

Must Read

Latest