Voice Of The People

हरियाणा में अवैध खनन रुकवाने गए DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या, खनन माफियाओं ने डंपर से कुचला

हरियाणा के मेवात से एक बड़ी खबर सामने आई है, जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी। दरअसल, अवैध खनन को रोकने गए तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ा दिया। गंभीर रुप से घायल डीएसपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी की इलाके में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है. वह खनन को रोकने के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। अवैध खनन कर रहे एक माफिया ने डंपर से उनको कुचल दिया। वहीं मौके पर पहुंचे नूह एसपी और आईजी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

इसी साल रिटायर होने वाले थे DSP सुरेंद्र सिंह

डीएसपी सुरेंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे। हरियाणा की नूंह पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने कहा, ‘तावडू  के DSP सुरेंदर सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे। यहां डंपर चालक ने कुचलकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।’

SHARE

Must Read

Latest