Home News ईडी की कार्यवाही पर प्रदीप भंडारी की दलील- अर्पिता और पार्थ के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन ?

ईडी की कार्यवाही पर प्रदीप भंडारी की दलील- अर्पिता और पार्थ के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन ?

0
ईडी की कार्यवाही पर प्रदीप भंडारी की दलील- अर्पिता और पार्थ के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन ?

शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का अर्पिता मुखर्जी पर शिकंजा कसता जा रहा है. जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, वैसे-वैसे ईडी को अर्पिता के कई राज की जानकारी मिल रही है. अभी tk 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का पर्दाफाश हो चुका है. आज ED की टीम अर्पिता मुखर्जी को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लेकर गई. इस दौरान अर्पिता मुखर्जी ने कार से निकलने से इनकार कर दिया, साथ ही वो फूट-फूट कर रोने भी लगी। शुक्रवार को जनता का मुकदमा शो के होस्ट प्रदीप भंडारी ने इसी मुद्दे पर आज का मुकदमा किया।

प्रदीप भंडारी ने कहा की, आज अर्पिता रोई बहुत रोई, बिलक-बिलक कर रोई, फूट-फूट कर रोई। अर्पिता क्यू रोई मैं आज आपको बताना चाहता हूं। क्योंकि आज मेरे पास 10 सवाल है जो अर्पिता का रोना-धोना और पार्थ चटर्जी का कहना की वो इस षड्यंत्र का हिस्सा नही है उन सब को एक्सपोज कर देगा।

बंगाल में पार्थ और उसकी अर्पिता सिर्फ ये ही मुद्दा नहीं रह गया है असली मुद्दा ये है की इस पूरे मनी घोटाले के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है?

1. मेरा पहला सवाल ये है की पार्थ चटर्जी के पीछे असली मास्टरमाइंड कोन?

2. दूसरा सवाल अर्पिता जो इतना फूट फूट कर रोई इसकी वजह यह है कि उसको पता है की अब इस पूरे षडयंत्र के पीछे के असली मास्टरमाइंड को नही बचाया जा सकता ?

3. अर्पिता के घर से जो महंगी गाड़ियां चोरी हुई , क्या बंगाल का मनी मास्टरमाइंड उसे चोरी करवा रहा है ताकि उस तक ED ना पहुंच सके?

4. हवाला के जो सारे नए डिटेल्स निकल रहे है क्या इसके पीछे भी ये मनी मास्टरमाइंड है?

5. पार्थ चटर्जी के घर पर जो लूट हुई है, क्या ये काम भी उसी मास्टरमाइंड का है ताकि सबूत उस तक ना पहुंच सके?

6. सिंगापुर और मलेशिया पार्थ और अर्पिता साथ गए, क्या इसके पीछे भी असली मास्टरमाइंड का हाथ है और उसने ही इन्हें पैसे दिए?

7.पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का जो इतना सारा काला पैसा निकला क्या वो पैसा असली मास्टरमाइंड का है? और ये सिर्फ एक झांकी है?

8.ऐसे कितने पार्थ और अर्पिता बंगाल में है जिन्हे ये असली मास्टरमाइंड कंट्रोल कर रहा है क्यूंकि पार्थ और अर्पिता इतना बड़ा घोटाला अकेले नही कर सकते?

9.इतना सारा पैसा पार्थ के पास मिला और अर्पिता के पास रखा था उसी बिल्डिंग में TMC का ऑफिस भी है तो क्या मास्टरमाइंड का लिंक TMC से हैं?

10. क्या मास्टरमाइंड का जो हमने SSC परीक्षा का घोटाला देखा जिसमे इतना सारा काला पैसा अर्पिता के घर से निकला क्या वो किसी और बड़े घोटाले में भी मिला हुआ है।