Voice Of The People

आखिर एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर ये क्या बोल दिया, जिससे मच गई हलचल

HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा है की भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और कुछ वर्षों में भारत दुनिया का सबसे अधिक विकास करने वाला देश होगा।

पारेख ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है की, वह अपने पूरे करियर में भारत को लेकर इतने आशावादी कभी नहीं रहे जितना कि वह आज हैं। उन्होंने ने कहा है की भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और यह कुछ वर्षों तक जारी रहेगा।

दीपक पारेख का कहना है की भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री के पास राजनीतिक पूंजी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की साख उच्च स्तर पर है। भारत के लिए वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा फोरक्लोज़र क्लॉज नहीं होना था। पारेख ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है की अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया का सबसे अधिक विकास करने वाला देश होगा।

 

ब्रोकरेज फर्म मार्गन स्टेनली के अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि 2022-23 में भारत एशिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर सकता है। मार्गन स्टेनली के अनुसार 2022-23 में भारत की विकास दर का औसत सात प्रतिशत रह सकता है।मार्गन स्टेनली ने अनुमान जताया है कि 2022-23 में एशियाई और वैश्विक विकास में भारत का योगदान 28 प्रतिशत और 22 प्रतिशत रह सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत रह सकती है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ 16.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

SHARE

Must Read

Latest