Home Featured ‘मैं ऑटोवाले के साथ जाना चाहता हूं, मुझे क्यों रोक रहे हैं आप, ये गुजरात की सुरक्षा पर धब्बा है: सीएम केजरीवाल

‘मैं ऑटोवाले के साथ जाना चाहता हूं, मुझे क्यों रोक रहे हैं आप, ये गुजरात की सुरक्षा पर धब्बा है: सीएम केजरीवाल

0
‘मैं ऑटोवाले के साथ जाना चाहता हूं, मुझे क्यों रोक रहे हैं आप, ये गुजरात की सुरक्षा पर धब्बा है: सीएम केजरीवाल
'मैं ऑटोवाले के साथ जाना चाहता हूं, मुझे क्यों रोक रहे हैं आप, ये गुजरात की सुरक्षा पर धब्बा है: सीएम केजरीवाल

गुजरात दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद अहमदाबाद में सोमवार रात को एक ऑटो चालक के घर खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान ऑटो चालक ही उन्‍हें होटल से र‍िसीव क‍िया और अपने घर ले जा रहा था। इस दौरान गुजरात पुल‍िस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्‍हें रोक द‍िया।

आप ने कहा, तानाशाह बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर के घर डिनर पर जाने से रोका.आप ने सीएम केजरीवाल का एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें केजरीवाल पुलिस अधिकारी से बातचीत करते दिख रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ऑटो में बैठे हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा, ‘मैं ऑटोवाले के साथ जाना चाहता हूं, मुझे क्यों रोक रहे हैं आप. मैं जनप्रतिनिधि हूं, मुझे लोगों के बीच जाना है। आप कहेंगे कि मैं जनता के बीच ना जाऊं. ये गुजरात की सुरक्षा पर धब्बा है कि एक मुख्यमंत्री को ऑटो में नहीं ले जा सकते।