Voice Of The People

डिजिटल क्रांति के एक और नए युग की शुरुवात, थोड़ी देर में 5G लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के आयोजन स्थल पर 5जी सेवाओं के कामकाज का डेमो देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में 5जी सर्विस का शुभारंभ करेंगे।

भारत में 5G की शुरुआत दिल्ली से होगी। लेकिन इस साल दीवाली से देश के 13 शहरों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और जियो की सबसे पहले 5G सर्विस ऑफर करने वाली कंपनियां होंगी।

इन शहरों को सबसे मिलेगी 5G

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम,हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ, पुणे

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest