Voice Of The People

“मेड इन इंडिया” शक्ति के साथ देखिए 74 वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह

74वें गणतंत्र दिवस पर सेनाओं ने स्वदेशी शौर्य का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों ने भारत में निर्मित हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन करके अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन तो किया ही और साथ में घातक लड़ाकू विमानों की मदद से त्रिशूल और बाज जैसे आकार बनाकर लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, उसके बाद परेड की शुरुआत हुई। 90 मिनट चली इस परेड में स्वदेशी हथियारों अर्जुन टैंक, वज्र और ब्रह्मोस नजर आए।

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी मुख्य अथिति थे। मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इजिप्ट की सैन्य टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनी। गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री ने संदेश दिया- उम्मीद है कि हम सब मिलकर आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वालों का सपना पूरा करेंगे।

आर्म्ड फोर्सेस, राज्यों और विभागों की 23 झांकियां निकाली गईं। UP की झांकी में दीपोत्सव और गुजरात की झांकी पर सौर ऊर्जा चलित गांव की झलक दिखी।
"मेड इन इंडिया" शक्ति के साथ देखिए 74 वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह

भारतीय वायु सेना द्वारा साझा किए गए विजुअल्स में Su-30 MKI फाइटर जेट्स को ‘त्रिशूल’ फॉर्मेशन में उड़ते हुए दिखाया गया है.CRPF का ऑल वुमन कॉन्टिजेंट दिखा, नेवी और आकाश मिसाइल सिस्टम की टुकड़ी का नेतृत्व महिलाओं ने किया। 18 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़ डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 50 एयरक्राफ्ट के फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। पहली बार अग्निवीर परेड में शामिल हुए।

र्शन किया गया।
SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest