Voice Of The People

BUDGET 2023:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2023, जानिए क्या कहा वित्त मंत्री ने

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आज केंद्रीय बजट 2023 को पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। यह अमृत काल का पहला बजट है। सरकार द्वारा कई उपलब्धियों भारत की बढ़ती वैश्विक प्रोफ़ाइल के कारण है।

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। महामारी के दौरान, हमने आश्वासन दिया कि कोई भी भूखा नहीं सोएगा। अप्रैल 2023 में मुफ्त अनाज देने की योजना शुरू की जाएगी।

आधार, कोविन ने विश्व स्तर पर भारत की पहचान बनाई। इन 9 वर्षों में, भारत 10वीं सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया।

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि अंत्योदय के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए 2 लाख करोड़ का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.7 शौचालय बनाए गए। 47.84 करोड़ जन धन बैंक खाते में किसानों को 11.4 करोड़ का नकद हस्तांतरण। टेक संचालित और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की जरूरत है।

आर्थिक एजेंडा युवाओं को अवसर प्रदान करने, विकास और रोजगार सृजन को गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest