अतीक अहमद के साथ मुख्तार अंसारी पर भी योगी सरकार की कार्रवाई हुई तेज, बेटे अब्बास अंसारी के प्रयागराज स्थित घर पर चला बुलडोजर। 

उत्तरप्रदेश के बाहुबली गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी के नाम पर बने दो मंजिला इमारत पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन उनके घर को ज़मीदोज कर दिया

जानकारी के मुताबिक मऊ के थाना दक्षिण टोला स्थित जहांगीराबाद में यह कार्रवाई हुई है। यहां मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम दर्ज एक दो मंजिला मकान शुक्रवार को जिला प्रशासन ने ढहा दिया।

मुख़्तार के बेटों ने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी। मगर,दोनों भाइयों की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। याचिका ख़ारिज होने के बाद योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर अंसारी बंधुओं के मकान तोड़ने पहुंचा। मऊ जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी के मकान पर शुक्रवार (03 मार्च) की दोपहर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मकान गिरा दिया गया है।

आपको बता दे की, अंसारी परिवार के इस मकान का नक्शा पास नहीं होने के कारण इसे गिराने का आदेश जारी किया गया था। पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से इस घर को गिराने की प्रक्रिया शुरू की। देखते ही देखते घर को जमींदोज कर दिया गया है।

Must Read

Latest