Voice Of The People

वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रवक्ता को दिया मुंहतोड़ जवाब

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव नतीजे गुरुवार आए। तीनों राज्यों में पार्टी की करारी हार हुई। नागालैंड में तो कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। जबकि मेघालय में पार्टी का परफॉर्मेंस गिरकर 5 सीटों पर आ गया। वहीं त्रिपुरा में कांग्रेस को केवल 3 सीटों पर जीत हासिल हुई। जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने ओपिनियन पोल निकाला था, तब भी कांग्रेस के लिए ऐसी ही संभावना जताई गई थी।

लेकिन कांग्रेस उनके ओपिनियन पोल से नाराज हो गई और त्रिपुरा में इलेक्शन कमीशन में पार्टी ने प्रदीप भंडारी के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। इसी मुद्दे को लेकर डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय से सवाल पूछा।

https://twitter.com/DDNewsHindi/status/1631332604409679873?t=GYeHRMDRnrBc6Qv6FZYTDQ&s=08

चुनावी नतीजों पर बहस चल रही थी और कांग्रेस के प्रवक्ता अजय उपाध्याय मौजूद थे। अशोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रवक्ता से कहा, “कांग्रेस की दिक्कत आपको पता है क्या है। एक सर्वे आया जन की बात का जिसमें बताया गया कि त्रिपुरा में कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन को ज्यादा सीटें नहीं मिल रही है और पार्टी की हार हो रही है। प्रदीप भंडारी पोल ने प्री पोल सर्वे दिखाया था। प्रदीप भंडारी ने एग्जिट पोल में भी वही बताया।”

अशोक श्रीवास्तव ने आगे कहा, “इससे कांग्रेस को दिक्कत हो गई और पार्टी ने जाकर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दे दी, जबकि वह जमीनी सच्चाई दिखा रहे थे और नतीजे भी वही है। आपकी पार्टी अपने अंदर कमियां ढूंढने के बजाय पत्रकारों और शेफोलॉजिस्ट पर एफआईआर करने लगती है। दिक्कत यहां पर है।”

अशोक श्रीवास्तव के सवाल का कांग्रेस प्रवक्ता के पास कोई जवाब नहीं था और उसके बाद वह इसका ठीक से उत्तर नहीं दे पाए।

SHARE

Must Read

Latest