Voice Of The People

ऑक्सफोर्ड यूनियन के आमंत्रण को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ठुकराया, मोदी सरकार के कामकाज पर होनी थी बहस

- Advertisement -

बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले दो साल से सुर्खियों में हैं। लगातार वो ट्विटर पर मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिससे बीजेपी को काफी राहत मिलेगी। वरुण गांधी को ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से मोदी सरकार पर डिबेट को लेकर आमंत्रित किया गया था। मगर भाजपा सांसद वरुण ने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया है।

ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट होनी थी। बहस का विषय ‘This House Believes Modi’s India is on the Right Path’ यानी क्या भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही रास्ते पर है’ रखा गया था। मगर इसमें शामिल होने के लिए वरुण गांधी ने मना कर दिया है।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत की राजनीति नियमित रूप से हमें अपनी नीतियों में सुधार के लिए समालोचना करने और रचनात्मक सुझाव देने का स्थान प्रदान करती है। भारत की पसंद और चुनौतियों को अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन करना, उनके लिए एक अपमानजनक कार्य है। इसीलिए उन्होंने आक्सफोर्ड यूनियन में एक बहस के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।”

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest