Home Featured जानिए कैसे केंद्र सरकार ने अमृतपाल सिंह पर लगाम लगाने का प्लान बनाया

जानिए कैसे केंद्र सरकार ने अमृतपाल सिंह पर लगाम लगाने का प्लान बनाया

0
जानिए कैसे केंद्र सरकार ने अमृतपाल सिंह पर लगाम लगाने का प्लान बनाया

वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार चल रहा है। उसे पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पूरे पंजाब में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

एक तरफ जहां अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रही है। तो वहीं दूसरी तरफ शनिवार शाम से रविवार दोपहर 12 बजे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है। इसके अलावा दो दिन के लिए पंजाब की सरकारी बस सेवाओं को भी बंद किया गया है।

लेकिन, अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई अचानक नहीं हुई बल्कि इसकी तैयारियां क़रीब 15 दिन पहले ही चल रही थीं और सरकार को अमृतसर में चल रहे G20 की बैठक ख़त्म होने का इंतज़ार था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके तुरंत बाद केंद्रीय सैन्य सुरक्षाबलों के 2,430 जवान और आठ रेपिड एक्शन फोर्स पंजाब में भेजे गए थे।

हालांकि गृह मंत्रालय का कहना था कि होली के दौरान होला मोहल्ला त्योहार को देखते हुए सुरक्षाबल भेजे जा रहे हैं। मगर सच्चाई कुछ और ही थी। सभी की निगाहें होला मोहल्ला त्योहार पर थीं कि अमृतपाल को इस दौरान गिरफ़्तार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here