Home News विपक्षी नेताओं की बैठक है या कांग्रेस मुक्त भारत के लिए, बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

विपक्षी नेताओं की बैठक है या कांग्रेस मुक्त भारत के लिए, बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

0
विपक्षी नेताओं की बैठक है या कांग्रेस मुक्त भारत के लिए, बोले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले (23 जून)विपक्ष को एकजुट करने की कवायद के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में विपक्षी एकता पर सवाल उठाए और आशंका जताई कि कहीं यह कांग्रेस मुक्त भारत का नया स्वरूप तो नहीं है।

बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की है। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की है। उनकी पहल पर 23 जून को पटना में विपक्ष की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक पहले 12 जून को बुलाई गई थी, अब यह 23 जून को होगी।

प्रमोद कृष्णन ने लिखा, आम आदमी पार्टी कहती है कि कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब छोड़ देना चाहिए। अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस को यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसी तरह ममता बनर्जी कहती हैं कि बंगाल छोड़ दो, और KCR चाहते हैं कि तेलंगाना छोड़ दो।

23 जून को विपक्षी दलों की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने शर्त रख दी है कि अगर कांग्रेस एकता चाहती है तो दिल्ली और पंजाब में चुनाव लड़ना छोड़ दे, बदले में आम आदमी पार्टी भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी।

वहीं शरद पवार ने कहा कि उन्होंने बैठक के लिए देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है और मैं भी जाऊंगा। उन्होंने इस बैठक के लिए निमंत्रण दिया है क्योंकि राष्ट्रीय मुद्दों पर एक साथ काम करने की आवश्यकता है और इस कारण का समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है।