उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका; एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुईं विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे

महाराष्ट्र में महा विकास अगाडि के लिए आजकल कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। पहले अजित पवार ने NCP तोड़कर अलग गुट बनाया और चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर NCP पर अपना दावा पेश कर दिया है। अब महा विकास अगाडि में शामिल दूसरी पार्टी उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) में टूट सामने आई है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना(UBT) छोड़ कर एकनाथ शिंदे के शिवसेना में शामिल हो गई हैं। सुबह से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो एकनाथ शिंदे के खेमे में आ सकती हैं। दोपहर 2 बजे के करीब नीलम गोरहे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण किया।

आपको बता दें कि नीलम गोरे ने पोद्दार आयुर्वेदिक कॉलेज से BAMS किया है। 1992 में उन्होंने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक डेवलपमेंट, बैंकॉक से ट्रेनिंग में डिप्लोमा भी किया। नीलम गोरे ने 1987 से सामाजिक कार्य शुरू किया। सामाजिक कार्य करते हुए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। कुछ समय तक सामाजिक आंदोलन में काम करने के बाद नीलम गोरे शिवसेना में शामिल हो गईं।

नीलम गोरे वर्तमान में विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने विधान परिषद में शिवसेना के प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। उनके पास शिवसेना के प्रवक्ता और उपनेता का पद भी है। एक कट्टर शिवसैनिक के रूप में उन्होंने पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश, कोंकण आदि में काम किया है।

Must Read

Latest