मिजोरम में नई रेलवे लाइन के निर्माण से राजधानी आइज़ोल से न सिर्फ सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी, साथ ही सफर भी चार घंटे तक कम हो जाएगा। नई रेलवे लाइन बैराबी से सैरांग से बीच बनी है। मिज़ोरम में 51.38 किलोमीटर इस रेलवे परियोजना पर 8,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। बैराबी से सैरांग रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेनें 100 किलोमीटर की गति से दौड़ेंगी।
आइज़ोल तक रेल संपर्क का बहुप्रतीक्षित सपना जल्द ही साकार होने वाला है। मिज़ोरम की नई बैराबी -सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैराबी -सैरांग रेलवे लाइन के शुरू होने के बाद आइज़ोल और सिलचर के बीच सड़क मार्ग से लगने वाले लगभग सात घंटे के समय को रेल मार्ग से केवल तीन घंटे तक कम कर देगी। इस नवनिर्मित रेल लाइन पर यात्री ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकेंगी।
लगभग 8,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। इसमें 48 सुरंगें, 55 बड़े पुल और 87 छोटे पुल शामिल हैं। इस परियोजना में सुरंगों की कुल लंबाई 12,853 मीटर है। पुल संख्या 196 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंची है। इस परियोजना में 5 रोड ओवर ब्रिज और छह रोड अंडर ब्रिज भी शामिल हैं। इस नई लाइन परियोजना को चार खंडों बैराबी-हॉर्टोकी, हॉर्टोकी -कावनपुई, कावनपुई- मुआलखांग और मुआलखांग-सैरांग में में विभाजित किया गया है।
