Home Elections Delhi वार्ड वाइज का सटीक आकलन करने वाली देश के पहली सर्वे एजेंसी बनी जन की बात

वार्ड वाइज का सटीक आकलन करने वाली देश के पहली सर्वे एजेंसी बनी जन की बात

0
वार्ड वाइज का सटीक आकलन करने वाली देश के पहली सर्वे एजेंसी बनी जन की बात

नितेश दूबे

दिल्ली विधानसभा 2020 के चुनाव में जन की बात देश का इकलौता ऐसा सर्वे था जिसने सटीक आंकड़े प्रस्तुत किए। जन की बात ने न केवल यह बताया कि हवा किसके पक्ष में बह रही है बल्कि यह भी बताया कि किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी और किस पार्टी का वोट शेयर कितना रहेगा। लेकिन इसके साथ ही साथ जन की बात ने चुनावी विश्लेषण कि दुनिया में एक नया इतिहास कायम किया। जी हां हिंदुस्तान की टीवी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी सर्वे एजेंसी ने वार्ड वाइज सर्वे का एकदम सटीक आकलन किया हो। यह तक बताया हो कि किस विधानसभा के किस वार्ड से कौन सी पार्टी आगे रहेगी।

सभी वार्ड का किया सटीक आकलन

दिल्ली में 250 से अधिक वार्ड है और 70 विधानसभा सीटें हैं। जन की बात ने पहले ही बता दिया था कि आम आदमी पार्टी की 61 के आसपास सीट रहेगी और आम आदमी पार्टी को 62 सीट मिली। इसके साथ ही जन की बात ने बताया था कि बीजेपी को 8 सीट मिल सकती है और बीजेपी को 8 सीटें प्राप्त हुई। इसके साथ ही जन की बात ने यह भी बताया था कि किस पार्टी को कितना प्रतिशत वोट शेयर रहेगा। आम आदमी पार्टी के लिए 53% वोट शेयर आकलन किया था जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए 38 से 40% का वोट शेयर किया था जबकि नतीजे भी इसी के करीब आए।

इसके साथ ही जन की बात ने बताया था कि किस वार्ड में कौन सी पार्टी आगे रहेगी। जब नतीजे आए तो आकलन एकदम सटीक साबित हुआ। जन की बात ने सभी 70 विधानसभा के 250 से अधिक वार्ड का आकलन किया था जो कि एकदम सही साबित हुआ। जन की बात के फाउंडर एंड सीईओ प्रदीप भंडारी ने रिपब्लिक टीवी पर यह पोल प्रस्तुत किया था और उन्होंने टीवी पर खुलेआम कहा था कि किस वर्ड से कौन सी पार्टी बाजी मारेगी और नतीजे भी वही आए।