Voice Of The People

एक्टिंग के सिकंदर सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में भी थे सिकंदर

आज बॉलीवुड से देश के लिए एक बेहद दुखद समाचार आया। बॉलीवुड में एम एस धोनी के संघर्ष को दुनिया के सामने रखने वाले अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत का एक्टिंग कैरियर जितना अच्छा था उतनी ही शानदार उनकी स्कूलिंग और कॉलेज लाइफ भी रही है।

आईआईटी धनबाद में भी आ चुका था नंबर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ है। उनकी शुरुआती स्कूलिंग सेंट करेंस हाई स्कूल में हुई थी। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। कुलाची हंसराज मॉडल हाई स्कूल के साथ दिल्ली में अपनी आगे की पढ़ाई शुरू की। सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सातवीं रैंक हासिल की थी। इसके साथ ही सुशांत ने 11 यूनिवर्सिटियों के इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पास की। जिसमें आईआईटी धनबाद का नाम भी शामिल है। इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे साल में कॉलेज छोड़ एक्टिंग का रुख किया। सुशांत सिंह राजपूत फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड चैंपियन भी रह चुके है।

दो बार मिल चुका है फिल्मफेयर अवार्ड

सुशांत सिंह राजपूत को वर्ष 2014 में “कई पो चे” फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यु का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वर्ष 2017 में बॉलीवुड के रील लाइफ के एमएस धोनी को बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

SHARE

Must Read

Latest