Voice Of The People

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी के भाषण की एक-एक खबर यहां पढ़ें

भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना वायरस संकट के बीच आज लाल किले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर भी तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। समारोह स्थल पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने इसके बाद लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। २१वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा।

अब साधारण से काम नहीं चलेगा। हमारी पॉलिसी, हमारे प्रोसेस, हमारे प्रोडक्ट, सब कुछ बेस्ट होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे

पीएम ने कहा कि, हमारे देश में 1300 से ज्यादा आइसलैंड हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा आइसलैंड को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है
देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है। हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है

भाषण के कुछ अहम बिंदु

* देश ने आत्मविश्वास नहीं खोया पीएम मोदी

प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी देश ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया. देश को कोरोना के प्रभाव से बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है। हमारे यहां शास्त्रों में कहा गया है-सामर्थ्य्मूलं स्वातन्त्र्यं, श्रममूलं च वैभवम्.. किसी समाज, किसी भी राष्ट्र की आज़ादी का स्रोत उसका सामर्थ्य होता है, और उसके वैभव का, उन्नति प्रगति का स्रोत उसकी श्रम शक्ति होती है। देश के सामान्य नागरिक की मेहनत, उसके परिश्रम का कोई मुकाबला नहीं है।

* देश रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है

भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है। भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

* LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है

* जिसने आंख दिखाई, उसे मिला जवाब पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और चीन के मुद्दे पर बोला. उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा लेकर से लेकर एलएसी तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने और देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है।

* मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए पीएम

मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाते हैं। मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए। कुछ वर्ष पहले तक ये सब कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि इतना सारा काम, बिना किसी लीकेज के हो जाएगा, गरीब के हाथ में सीधे पैसा पहुंच जाएगा। अपने इन साथियों को अपने गाँव में ही रोजगार देने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान भी शुरू किया गया है।

*महामारी की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा

कोरोना वैक्सीन पर काम जारी है। आज भारत में कोराना वायरस की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर उत्पादन की भी है। देश के हर जरूरतमंद तक कम समय वैक्सीन को पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest