Voice Of The People

यूरोप यात्रा के दौरान सुशांत ,रिया और शौविक एक दिन में ही स्विजरलैंड फ्रांस से दो बार आते-जाते हैं, क्यों?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं इसी बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने आईड को बताया कि सुशांत की तबीयत यूरोप ट्रिप के बाद खराब रहने लगी। रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने बताया कि यूरोप ट्रिप में सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती गए हुए थे। आपको बता दें कि इस ट्रिप में सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती ने स्विजरलैंड, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया और यूएई की शैर की। रिया ने बताया कि इटली में सुशांत सिंह राजपूत ने एक पेंटिंग देख ली जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी। यानी कि रिया के अनुसार इटली में एक पेंटिंग के कारण ही सुशांत सिंह राजपूत की स्थिति खराब होने लगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर इटली के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब हुई तो रिया सुशांत को लेकर तुरंत मुंबई क्यों नहीं आई बल्कि वह ऑस्ट्रिया क्यों चली गई? आपको बता दें कि रिया के अनुसार इस पेंटिंग को देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को भूत प्रेत नजर आने लगे।

स्विट्जरलैंड एक दिन में दो बार

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की यूरोप ट्रिप 3 अक्टूबर को शुरू हुई। जिसमें उन्होंने पहले फ्रांस की यात्रा की। उसके बाद फ्रांस से स्विजरलैंड गए, स्विजरलैंड से फ्रांस फिर वापस आए और फ्रांस से फिर स्विजरलैंड गए। फिर उसके बाद स्विजरलैंड से सुशांत, रिया और शौविक चक्रवर्ती इटली रवाना हुए। इटली के बाद तीनों लोग 21 अक्टूबर को ऑस्ट्रिया रवाना हो गए। ऑस्ट्रिया के बाद यूएई होते हुए 28 अक्टूबर को मुंबई लौट आए।  सबसे बड़ी बात 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच सुशांत और रिया अपने भाई के साथ करीब 30 घंटों के अंदर दो बार स्विजरलैंड रवाना होते हैं। पहले स्विजरलैंड से फ्रांस आते हैं लेकिन फ्रांस से फिर स्विजरलैंड रवाना हो जाते हैं। यानी कि अगर हम बात करें तो स्विजरलैंड से फ्रांस की दूरी करीब 670 किलोमीटर है। सवाल यह उठता है कि आखिर में ये लोग स्विजरलैंड और फ्रांस के दो बार चक्कर क्यों लगाते हैं?

3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक सुशांत और रिया अपने भाई के साथ फ्रांस में रूकती है। 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्विजरलैंड में रहते हैं लेकिन फ्रांस स्विजरलैंड दो बार आते जाते हैं। अब ईडी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह लोग दो बार 30 घंटे के अंदर ही स्विट्जरलैंड क्यों जाते हैं?

SHARE

Must Read

Latest