Voice Of The People

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार, जानिए क्यों हुए थे एडमिट

- Advertisement -

तोषी, जन की बात

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बुखार के चलते डॉक्टर की सलाह पर बुधवार दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुखार की शिकायत के चलते पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार हो रहा है। एम्स कार्डियो टावर डॉक्टर नितीश नायर के नेतृत्व में डॉ मनमोहन सिंह का इलाज चल रहा है। साल 2020 में नई दवा के कारण भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार के चलते एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में डॉ मनमोहन सिंह कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि इलाज के बाद उनको छुट्टी मिल गई थी। साल 2009 में उनकी एम्स अस्पताल में हार्ट बाईपास सर्जरी भी हुई थी। वहीं बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एम्स अस्पताल पहुंचकर डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत का हाल चाल लिया था।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे थे। डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक है।और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest