Voice Of The People

कर्नाटक के कर्नाटक दौरे पर अमित शाह, विजय संकल्प रथ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को कर्नाटका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाह राज्य में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखायेंगे और साथ ही में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

शाह की कर्नाटक यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव इस साल मई में होने की संभावना है।

कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए, भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक ने एक विशाल ‘विजय संकल्प यात्रा’ की। अभियान की शुरुआत 1 मार्च को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा चामराजनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर की। दक्षिण में कर्नाटक एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी में सत्ता में है। अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा जारी है।

अमित शाह ने कर्नाटक रवाना होने से पहले ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां बीदर और देवनहल्ली में दो विजय संकल्प रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाऊंगा। इसके बाद शाम को बेंगलुरु सेफ सिटी प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। दौरे की शुरुआत में शुक्रवार सुबह अमित शाह गुरुद्वारा श्री नानक झिरा साहिब और चेन्नाकेशव मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

 

SHARE

Must Read

Latest