Voice Of The People

राहुल गांधी की सांसदी जाने पर जर्मनी के बयान पर बोले केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू- विदेशी शक्तियों को किया आमंत्रित

जर्मनी ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता गंवाने के मामले पर बयान दिया है जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए ‘विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने’ का आरोप लगाया। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद।”

उन्होंने लिखा, “याद रखें भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब ‘विदेशी प्रभाव’ को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। सभी चुनी हुई सरकारों से सवाल करें, सभी मुद्दों पर चर्चा और बहस करें। लेकिन भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संस्थानों का दुरुपयोग न करें। कांग्रेस पार्टी भारत के लोगों से नाराज है लेकिन हमारे जीवंत लोकतंत्र और इसकी मजबूत न्यायपालिका का अपमान करके हमारे देश की छवि को क्यों धूमिल कर रही है।”

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालत के फैसले और संसद से उनके निलंबन पर ध्यान दिया है। जिस पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आयी जिसके जवाब में केंद्रीय कानून मंत्री केंकिरेन रिजिजू ने जवाबी प्रतिक्रिया दी।

जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और यूरोपीय संघ में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

SHARE

Must Read

Latest