Voice Of The People

असम सरकार ने युवाओं को 1 लाख नौकरी देने का वादा किया पूरा, 44703 कैंडिडेट्स को बांटा नियुक्ति पत्र

- Advertisement -

असम के युवा बेरोजगारों के लिए 25 मई यानी की आज का दिन बेहद यादगार होने जा रहा है। दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। नौकरी को लेकर दिए इस वादे को असम सरकार पूरा करने जा रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा की, 2021 के चुनाव के दौरान हमने 1 लाख नौकरियों का वादा किया था। बहुतों को संदेह था कि क्या यह पूरा हो सकता है। माननीय पीएम के नेतृत्व और माननीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में, हम इसे इतने पारदर्शी तरीके से वितरित करने में कामयाब रहे हैं कि कदाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया गया है!

https://twitter.com/himantabiswa/status/1661737390661320709?t=7uVv2DIm-iNnXRgKJT9HCQ&s=08

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि, असम में 44,703 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज लगभग 86,000 नियुक्तियों को पूरा किया, जिससे राज्य में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का अपना चुनावी वादा साबित हुआ।

https://twitter.com/AmitShah/status/1661762496603258880?t=Emw8hH38gHMR3ezZBdDmaA&s=19

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सरकार में आने से पहले युवाओं से एक लाख नौकरी देने का वादा किया था। अपने इसी वादे को पूरा करने के क्रम में सरमा सरकार ने अपना पहला कदम बढ़ाया है। इस खास मौके पर सरमा सरका ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है।असम दौरे पर अमित शाह गुवाहाटी जिले में दो बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। नौकरी के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र के अलावा शाह नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधारशिला भी रखेंगे।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest