Home Featured अगर कांग्रेस ने काम किया होता तो आज मुझे मेहनत नहीं करनी पड़ती, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना 

अगर कांग्रेस ने काम किया होता तो आज मुझे मेहनत नहीं करनी पड़ती, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना 

0
अगर कांग्रेस ने काम किया होता तो आज मुझे मेहनत नहीं करनी पड़ती, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी 70 दिन के भीतर दूसरी बार इस राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार न होने से यहां के वासियों का बहुत नुकसान हो रहा है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ वासियों को मुफ्त में मिल रहे घर को भी नहीं मिलने दिया। कांग्रेस भले ही गरीबों की योजनाओं को लागू करने में पीछे हो लेकिन कांग्रेस सरकार घोटालों में बहुत आगे है। कांग्रेस सरकार ने तो घोटालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए ATM का काम कर रही है। उनके नेता बोलते हैं कि हमें सत्ता में बहुत समय बाद मौका मिला है जितना लूट सको लूट लो फिर बाद में मौका मिले न मिले।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में अपना काम ठीक से किया होता तो हमारी सरकार को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

पीएम मोदी ने रायगढ़ दौरे पर जी 20 शिखर सम्मेलन, चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के विकास के पावर हाउस की तरह है। देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। पीएम मोदी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में केंद्र के द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है, नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है।