We Will Do it… जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया सेवा का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इस खास मौके पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। पीएम मोदी ने इसमें अपना संदेश दिया।

‘सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी। अब इसके समापन कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तैयारियां पूरी हैं। पार्टी के मुताबिक यह कार्यक्रम उन दो ऐतिहासिक स्थानों पर आयोजित हो रहा है जिनका पीएम मोदी के जीवन और आध्यात्मिक जुड़ाव से खास संबंध रहा है। कार्यक्रम में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच पीएम मोदी जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और वहां मिले अनुभव आज भी उनके काम आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में उनके दायित्व का विस्तार हुआ और काम का दायरा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उस समय देश के सामने बड़ी चुनौतियां थीं और हर नागरिक नए रास्ते की तलाश कर रहा था। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दुनिया में निराशा का माहौल था।

पीएम मोदी ने कहा कि उस दौर में देश को निराशा से बाहर निकालकर उम्मीद की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही किया, जो उन्हें आता था और लोगों को साथ लेकर काम किया। जनता के साथ मिलकर उन्होंने फिर दोहराया, ‘वी विल डू इट।’ पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की तस्वीर बदल गई है और 25 साल की इस यात्रा में सबसे अहम बात यही है कि भारत आज कहां पहुंचा है।

Must Read

Latest