अगर कोई भी कानून तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी… अराजकता फैलाने वालों को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दी चेतावनी

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। तिरंगा मार्च निकालने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और सीजेपी के अभिजीत दीपके को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया था। ‘तिरंगे की आड़ में तख्तापलट का एजेंडा’ एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक प्रदीप भंडारी ने प्रदर्शनकारियों और मुख्य विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला।

प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला तिरंगे का सम्मान करने का नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाने का है। प्रदीप भंडारी ने दावा किया, “अगर कोई भी प्रतिबंधित या रिस्ट्रिक्टिव ज़ोन में गतिविधि करेगा, तो भारत का कानून प्रशासन को संविधान की रक्षा के लिए कार्रवाई करने की अनुमति देता है। यह मामला कोर्ट में भी गया था, और कोर्ट ने भी पुलिस की कार्रवाई को अवैध नहीं माना है।”

उमर खालिद और बांग्लादेश का जिक्रडिबेट के दौरान जेएनयू (JNU) से जुड़ा एक वीडियो क्लिप भी दिखाया गया, जिसमें नेहा बोरा यह मानती दिख रही हैं कि उमर खालिद उनके राजनीतिक आदर्श हैं और वे उनसे एक्टिविज्म सीखते हैं। इस पर हमला बोलते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दल ऐसे ही चेहरों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिनके विचार देश को कमजोर करने वाले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में हुए हिंसक तख्तापलट से प्रेरणा ले रहे हैं और भारत में भी वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि उग्र भीड़ ने संसद पर कब्जा किया और हिंसा फैलाई थी। जनता बार-बार नकार रही है। उन्होंने दावा किया कि कनॉट प्लेस के स्थानीय व्यापारियों ने भी ऐसे प्रदर्शनों और गुंडागर्दी का विरोध किया है।

Must Read

Latest