https://www.facebook.com/jankibaat/videos/2846863765393151/?sfnsn=wiwspmo&extid=NCFBjCmLIxuVI0ie&d=n&vh=e
जन की बात की टीम दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का कवर करते हुए। गांधीनगर विधानसभा पहुंची, जहां से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह लवली, भाजपा से अनिल बाजपेई और आम आदमी पार्टी से दीपू चौधरी खड़े हुए है। कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह लवली गांधी नगर से तीन बार विधायक रह चुके है। जबकि भाजपा की प्रत्याशी अनिल बाजपेई अभी वर्तमान में गांधीनगर से विधायक है और आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए है। जगजीत दीपू चौधरी आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए है।
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में रघुवरपुरा,गांधीनगर और कांति नगर तीन मुख्य क्षेत्र आते है। यदि मुद्दों की बात करें तो यहां पर व्यापारियों के लिए सीलिंग का मुद्दा एक अहम होता है। जबकि गांधीनगर के क्षेत्र में जन की बात की टीम को स्ट्रीट लाइट की भी समस्या मिली। जैसे लोगों ने जन की बात के लाइफ में बाहुलता से उठाया। कांति नगर इलाके में अंबेडकर पार्क में स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ चोरी चकारी इलाके में एक बड़ी समस्या है। कांति नगर इलाके में गंदा पानी आने की भी समस्याएं है। यहां रघुवरपुरा और गांधीनगर में घंटों जाम भी लगता है।
जन की बात टीम के फेसबुक में लोगों ने बताया कि कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह लवली ने पूर्व में विधायक रहते हुए इलाके में काफी अच्छा काम किया है। जिस वजह से लोगों में उनकी काफी अच्छी छवि है। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनिल बाजपाई आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए है। जबकि दीपू चौधरी जो कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी है। वह केजरीवाल के नाम पर जीत का दम भर रहे है। यदि लोगों की बात करा दो लोग कह रहे हैं कि पिछले 4.5 साल दिल्ली सरकार सोती रही और अब चुनाव करीब आया है तो पिछले 6 महीने में ही सारे काम करवा दिए।
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह लवली और भाजपा प्रत्याशी अनिल बाजपेई और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपू चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।