https://www.facebook.com/jankibaat/videos/481918795817978/?sfnsn=wiwspmo&extid=PVmIYxDsbLCt3NYR&d=n&vh=e
जन की बात की टीम दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 कवर करते हुए पहुंची दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा में, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री गाजीपुर क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल लोगों से कहा कि दिल्ली की 67 विधानसभाओं में काम जोरों से चल रहा है। लेकिन विश्वास नगर विधानसभा में कार्य तेजी से गति नहीं पकड़ पा रहा है।जिसका मुख्य कारण यहां पर आम आदमी पार्टी के विधायक का नाम होना है।
जन की बात के फेसबुक लाइफ में लोगों ने बताया कि आज भी उनके इलाके में पार्क की हालत बहुत खस्ता है और हर वक्त कूड़ा पड़ा रहता है और कोई भी सफाई करने के लिए नहीं आता है। लोगों ने यहां पर सब्जी मंडी तक जाने के लिए सही रास्ता नहीं होने की भी समस्या बताई। लोगों ने आगे कहा के यहां पर कई गलियों में पानी की भी समस्या है।
यदि विश्वास नगर विधानसभा की बात करें तो इस विधानसभा में आईपी एक्सटेंशन, करकरडूमा, गाजीपुर और विश्वास नगर जैसे इलाके आते है।
लोगों ने विधायक की उपस्थिति के बारे में बताया कि भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा यहां चुनाव जीतने के बाद फिर कभी नहीं आए। और जब कि आम आदमी पार्टी के दीपक सिंगला पूरे जोर-शोर से गाजीपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं।
लोगों ने कहा कि यहां पर अभी मोदी जी की रैली होने की संभावना है। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंगला के बीच कड़ी टक्कर होती हुई दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस इस रेस से बाहर होती हुई दिखाई दे रही है।